ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में राफ्ट पलटने से देहरादून निवासी एक युवक की मौत हो गई। शिवपुरी से शुरू हुई राफ्टिंग के दौरान गरुड़ चट्टी पुल के पास राफ्ट अचानक पलट गई, जिससे सवार पर्यटक गंगा में बहने लगे। हादसे में देहरादून के पटेल नगर निवासी सागर नेगी की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सागर नेगी अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए शिवपुरी पहुंचे थे। राफ्टिंग जैसे ही गरुड़ चट्टी पुल के पास पहुंची, तेज बहाव के चलते अचानक पलट गई। राफ्ट सवार सभी पर्यटक पानी में गिर गए। गाइड ने तत्परता दिखाते हुए एक-एक कर सभी को राफ्ट पर चढ़ाया, लेकिन इस दौरान सागर नेगी बेहोश हो गए।बेहोशी की हालत में सागर को गंगा किनारे लाया गया, और एंबुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या