हिम सन्देश, 04 अप्रैल 2023, हरिद्वार (सू.वि.)। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को चारधाम् यात्रा के दृष्टिगत सर्वानंद घाट के आस-पास, नहर पटटी तथा दूधाधारी चौक के आस-पास पूरे एरिया का जहां-जहां फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, का बारीकी से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल के तीसरे तथा चौथे सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जायेगा तथा हरिद्वार चारधाम यात्रा का इंट्री पॉइंट है। इसलिए जहां-जहां अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरंत पूरी तरह से हटाया जाए, जहाँ पर पुलिया के चौड़ीकरण की आवश्यकता है, उन्हें चौड़ा किया जाये, जहाँ एनएचआई के फ्लाईओवर के खंभे तैयार हो गये हैं तथा उनमें स्लेव पड़ गई है, ऐसे स्थलों को पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाये तथा जो छोटे वाहन है, जब तक बरसात नहीं होती है उन्हें चिला की ओर से भी चलाया जा सकता है l इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये l
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियंता एनएचआई प्रदीप गुसांई, सी.ओ. जूही मनराल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत तथा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या