देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है। मंगलवार सुबह से देहरादून समेत सात जनपदों में हल्की वर्षा होने और गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमक सकती है। रुप्रद्रयाग व चमोली जनपदों के ऊंचे इलाकों में सोमवार शाम से घने बादल छाये रहे। सोमवार को देहरादून जटख धूप खिली रही।
इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम तपमान 24.4 व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

More Stories
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर संचालित करने, स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्रों के नामांकन में तेजी लाने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास