ऋषिकेश: चारधाम यात्रा करीब दो माह बाद शुरू होनी है, लेकिन यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 फरवरी से शुरू किए गए आनलाइन पंजीकरण में अब तक 1.40 लाख से अधिक तीर्थ यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही अब श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति भी शीघ्र दोनों धाम में पूजा व अभिषेक के लिए पंजीकरण खोलने पर विचार कर रही है।
इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय तिथि से शुरू होने जा रही है। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीय तिथि पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। हालांकि इसके लिए अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। इस वर्ष की चारधाम यात्रा में बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या