
हिम सन्देश, 23 जनवरी 2023, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय जोगदण्डे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव
गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री
15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज