हिम सन्देश, 16 अक्टूबर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन की प्रमुख माता मंगला जी को उनके आवास पर जाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला जी का जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है।
उन्होंने कहा कि माता मंगला जी व भोले जी महाराज समाज सेवा की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

More Stories
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं