हिम सन्देश, 27 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में बुधवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन योजनाओं की जानकारी देते हुए राज्यपाल को राज्य में पंजीकृत होम स्टे की जानकारी, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन, बद्रीनाथ धाम को स्मार्ट स्पिरिचुअल टाउन विकसित किये जाने के कार्यों, विभिन्न स्थानों में रोपवे निर्माण योजना आदि की जानकारी दी।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अर्न्तगत सिंचाई योजनाओं, चैकडैमों के निर्माण आदि के बारे में अवगत कराया। इस दौरान वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

More Stories
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन