मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गाजीवाली गांव में स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जब परिणाम आएंगे तो लक्ष्मी जी ना हाथी पर सवार होकर आएंगी ना झाड़ू पर और पंजे पर तो बिल्कुल नहीं आएंगी। भाजपा कार्यकर्त्ताओं को 14 फरवरी को एक-एक वोट कमल के फूल पर दिलवाना है। उन्हें कमल के फूल वाला बटन ही दबवाना है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप लोग काम करने वालों को ही जिताएंगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर कोने तक विकास पहुंचाया है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमने हर घर तक विकास पहुंचाया है। बिजली, पानी, सड़क, सीवर, शिक्षा, चिकित्सा हर तरह के काम कराए गए हैं।

More Stories
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य- डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी