मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह टिहरी जिले के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने चमियाला में घनसाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम धामी चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 38 लाख लागत की कुल सात योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण में ग्रामीण निर्माण विभाग की छह, जबकि लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की चार, जबकि जल संस्थान और जल निगम की एक-एक योजना शामिल है।

More Stories
‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर