उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 21वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसके बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड राज्य पर्यटन विकास परिषद सहायक अनुदान में 51 लाख का आय व्ययक का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा बोर्ड बैठक में पर्यटन विभाग में रिक्त 51 पदों के लिए विज्ञप्ति आध्याचन के लिए भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत ये भर्ती की जाएगी। इसके अलावा कोविड के कारण मार्च 2020 से 30 जून 2021 तक पीपीपी मोड पर राज्य में संचालित विभिन्न परिसंपत्तियों संचालकों के शुल्क माफ किए जाएंगे। यह करीब 61 लाख है। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न जगहों पर विंटर कार्निवाल आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान