– केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वह यह है कि जो लोग वेक्सिनेशन सेंटर पर नहीं जा सकते उन्हें घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
uttarakhand meemansa। केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर जाकर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा सकते, उन्हें घर पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइड लाइंस भी जारी हो गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू किया जा रहा है, जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। गाइड लाइंस में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य व केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें ताकि सभी लोगों को वैक्सीन लग सके।

More Stories
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : रक्तवीरों का सम्मान, शिविर में 30 यूनिट रक्तदान