देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे अनमोल रिश्तों में से एक है। यह संबंध प्रेम, अपनत्व, आपसी विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। भाईदूज का पर्व इसी पवित्र रिश्ते की मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और परिवारों में प्रेम एवं सौहार्द बने रहने की कामना की।

More Stories
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
सर्दियों में बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, जानें बीपी बढ़ने के 6 कारण और कंट्रोल रखने के 7 तरीके