नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान दुकान के निरीक्षण में शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई। इसके अलावा दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी, जिससे ग्राहकों को निर्धारित मूल्य की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं थी।उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित संचालक को शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर करने तथा दुकान पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा