पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैंण क्षेत्र के बैजरों में लापता चल रहे व्यक्ति की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम का सर्च अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को टीम ने बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया।
SDRF के कुशल गोताखोरों ने नदी के विभिन्न स्थानों पर डाइविंग कर लापता व्यक्ति की तलाश की। इसके अलावा रेस्क्यू कांटे और डग्गी की मदद से भी नदी क्षेत्र को खंगाला गया। टीम ने नदी में काफी दूरी तक सघन सर्चिंग की, लेकिन देर शाम तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

More Stories
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश