जनमंच टुडे। मुंबई। उत्तरांचल महासंघ मुंबई ने ऐरोली में महानगर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तरांचल महासंघ की अध्यक्ष आनंदी गैरोला ने कहा कि आज का यह दिन उत्तरांचल महासंघ मुंबई के लिए बेहद गौरवशाली है, आज हम उन जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और अदम्य साहस से समाज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस का कार्य सिर्फ हत्या, चोरी, दुराचार के मामलों को सुलझाना था, लेकिन अब बदलते तकनीकी दौर में अपराधों की नई जमात खड़ी हो गई और नए तरह के अपराध बढ़ गए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर अब सुरक्षा, कानून व्यवस्था के साथ साथ लोगों की गाढ़ी कमाई की हिफाजत करने और युवा पीढी को नशे के जाल से बचाने की भी जिम्मेदारी पुलिस पर आ गई है। पुलिस की नौकरी केवल एक आजीविका या पेशा नहीं है। यह सेवा, सुरक्षा और समर्पण का दूसरा नाम है। चाहे वह कानून व्यवस्था बनाए रखना हो, किसी जटिल अपराध की गुत्थी सुलझाना हो, या आम नागरिकों की मदद करना हो आपका यह योगदान पूरे पुलिस महकमे के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एक सजग पुलिस ही एक भयमुक्त और प्रगतिशील समाज की नींव होती है। श्रीमती गैरोला ने कहा कि समय के साथ, साथ तकनीक बदल रही है और अपराध के तरीके भी बदल रहे हैं, लेकिन हमारी पुलिस नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम और आधुनिक है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती जितनी अपराधियों के लिए जरूरी है, उतनी ही संवेदनशीलता पुलिस में जनता, पीड़ितों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी होनी चाहिए। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि अपराधी डरें और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे।
इस अवसर पर नवी मुंबई की महापौर सुजाता सूरज पाटील ने पुलिस कॉस्टेबल सिद्धि विनायक ठोम्बरे, अश्विनी भाविक पानसरे, दीपाली माणिक काले, अरुणा अजित वामन, सोनाली सागर मराठे, जयश्री देवेंद्र तलवारे, मनीषा सुरेश भिंगारदिवे, विकास संतोष ठाकुर, राहुल देवीदास पाटील, सतीश बाजीराव पारधी और दैवत डी पाटिल को सम्मानित किया।कार्यक्रम में नवी मुंबई, महापौर सुजाता सूरज पाटील, नवी मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश पाटील, पूर्व नगरसेवक बहादुर सिंह बिष्ट, डी आई जी रवींद्र रौतेला, न्यू होरेजन पब्लिक स्कूल ऐरोली व पनवेल की डायरेक्टर डॉक्टर श्रीनीला काला, व्यवसायी सुरेश राणा , मुंबई महासंघ की सक्रिय सदस्य शशि नेगी, कौलाश ठाकुर, भूपेश गौनियाल, शेखर टमटा, लक्ष्मी घिल्डियाल, हरिपाल सिंह बिष्ट, विजया पंत तुली, कमला गुसाईं, पुष्पा रावत, अश्रुपी ध्यानी, शम्भू चमोला, बालकृष्ण जोशी, दिलबर नेगी, गायक सुरेशा काला, सुशीला कनफुडे व पप्पू बर्थवाल, ऐरोली ग्रुप की .. .पुष्पा चंद, नीलम सौन, सानंदी रावत, रीना ठाकुर व सरिता टम्टा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुसुमलता गुसाईं ने किया।

More Stories
राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और कार्यकारी आदेशों का लोगों ने शुरू किया विरोध
मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, 85 यात्रियों की मौत
हिंद प्रशांत में देशों का सहयोग ज्यादा संसाधन जुटाने में अहम साबित हो सकता है- विदेश मंत्री एस. जयशंकर