अल्मोड़ा। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” थीम के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड स्याल्दे के राजकीय इंटर कॉलेज, मालीखेत में शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी और विधायक महेश जीना ने विभिन्न विभागों के संबंध में प्राप्त आवेदनों को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया । शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 619 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 608 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा 27 आधार कार्डों का पंजीकरण एवं संशोधन किया गया। शिविर में समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, श्रम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों ने आमजन को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि