July 31, 2026

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ऋषिकेश- ‘तीन अगस्त’ को संपूर्ण भारत ‘अंगदान दिवस’ के रूप में मनाता  है। इसी संदर्भ में लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन एम्स ऋषिकेश के सौजन्य से संपूर्ण जुलाई माह को अंगदान जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लायंस क्लब  एवं मोहन फाउंडेशन एम्स ऋषिकेश के सौजन्य से निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के सभागार में अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं श्रीमती रंजना शर्मा एवं सुश्री नेहा भल्ला के सहयोग से हुआ । जिसमें श्री महिपाल चौहान, श्री संचित अरोड़ा, श्री अरुण शर्मा तथा सुश्री बिंदिया भाटिया आदि सम्मानित अतिथियों ने अपनी ओजस्वी वाणी में विद्यार्थियों को अंग एवं नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इससे जुड़ी भ्रांतियां एवं मिथकों को दूर करते हुए बताया कि अंग एवं नेत्रों का दाता मृत्यु उपरांत भी कई लोगों को नया जीवन व दृष्टि प्रदान कर सकता है । इस संदर्भ में विद्यालय की काउंसलर सुश्री नेहा भल्ला ने अपना व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया ।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यशाला का समापन अंग एवं नेत्रदान के समर्थन में सामूहिक शपथ के साथ हुआ ।

जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई 2026 को इसी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । जिसमें कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विषय के प्रति अपनी जागरूकता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया तथा स्वयं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी अनुभव किया। लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया । जिनमें श्री गोपाल नारंग, श्री गुलशन चंदानी, श्री मनमोहन भोला , श्री सुरेंद्र कथुरिया श्री संचित अरोड़ा एवं श्री अरुण शर्मा आदि उपस्थित थे ।

 

पुरस्कृत विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं –

कक्षा 7 — शर्मिष्ठा शर्मा- प्रथम

सुदक्षिणा भट्ट – द्वितीय अक्षिता पेटवाल- तृतीय

कक्षा 8 ई -अगम्या नेगी- प्रथम

आरोही कंडवाल-द्वितीय अक्षिता गोयल -तृतीय

कक्षा 9- समृद्धि  कठैत- प्रथम दीपिका भट्ट – द्वितीय परिणीति जुयाल -तृतीय

अंततः यह सत्र जानकारी पूर्ण रहने के साथ-साथ विद्यार्थियों के हृदय में संवेदनशीलता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को परिपक्व करने में सहायक हुआ।