उत्तरकाशी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल पर शौर्य दिवस समारोह आयोजित किया गया। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अधिकारियों ने कारगिल शहीद राइफलमैन दिनेश चंद्र कुमांई को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद की धर्मपत्नी वीरनारी अनीता देवी को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।
शौर्य दिवस पर शहीद रणबांकुरों को किया नमन

More Stories
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद