July 26, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 81 वर्ष थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉक्टर हरक सिंह रावत,  सूर्यकांत धस्माना समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिष्ट के निधन पर शोक जताया। देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज  से राजनीति की शुरुआत करते वाले बिष्ट कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय थे। वह डीएवी छात्र संघ अध्यक्ष  भी रहे।  हीरा सिंह बिष्ट युवा कांग्रेस से होते हुए उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के प्रमुख स्तंभ रहे। वह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक कर्मचारियों व श्रमिकों के हितों के लिए भी संघर्ष करते रहे। साथ ही वह उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन  में भी रहे। राज्य बनने के बात वह एनडी तिवारी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे।