देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
देहरादून। देहरादून में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जिले के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर संबंधित विभागों को भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के शुभारंभ पर निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान ने आयोजित किया नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी