July 9, 2026

प्रदेशभर में बारिश जारी, जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

प्रदेशभर में बारिश जारी, जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, बारिश और भू-स्खलन से पर्वतीय जिलों में कुछ मुख्य सड़कों सहित गांवों को जाने वाले सम्पर्क मार्ग बाधित हैं। संबंधित प्रशासन की ओर से बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जिलों भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर एवं चम्पावत जिलं के लिए ऑरेंज अलर्ट वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल जिले में आज कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।