हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैल दीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात

More Stories
नारी सम्मान के महत्व का स्मरण कराता है रक्षाबंधन : धामी
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात