June 25, 2026

परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित

परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी।  लोक भवन, नैनीताल में आयोजित ‘परिवार मिलन कार्यक्रम’ में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला।लोक भवन की उपलब्धियों और सफल आयोजनों के पीछे हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके परिवारों का सहयोग और त्याग भी उतना ही प्रेरणादायी है। लोक भवन मेरे लिए केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि आत्मीयता, विश्वास और साझा मूल्यों से जुड़ा एक परिवार है। इस परिवार के प्रत्येक सदस्य को उनके योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।