गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से प्रभावितों को अपने कारोबार को पुनः स्थापना करने के लिए सहयोग भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थराली में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा की ओर से नगर क्षेत्र के 86 आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरित किए गए। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में 22 व 23 अगस्त को थराली क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ था। जिसके बाद से सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के जीवन का सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम आज ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन हेतु 52 लाख 95 हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए। साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से 9 आपदा प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार की मुख्यमंत्री राहत कोष की मुआवजा धनराशि के चैक उपलब्ध कराए गए।
विधायक ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक दिए

More Stories
एसआईआर-2026 की समीक्षा बैठक: डीएम ने गणना प्रपत्रों के संकलन में तेजी और डिजिटाइजेशन प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश
फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख