गोपेश्वर। चमोली जिले के देवाल ब्लाक में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकी चार अन्य घायल हो गए। वाहन घेस जा रहा था, इसी दौरान लौसरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर कैल नदी में गिर गया। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल भिजवाया। हादसे में घेस निवासी अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54), खेता निवासी जानकी देवी (28) और दीपक (07) शामिल हैं। घायलों में खेता की उमा देवी (28), हर्षिता (08 माह), घेस निवासी चालक हरेंद्र सिंह (38), खड़क सिंह (38) शामिल हैं।
चमोली में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत

More Stories
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार