बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ प्रेषित किया।
जनसुनवाई में आपदा, पेंशन, विद्युत, पेयजल एवं राजस्व से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल पत्राचार तक सीमित न रहें, बल्कि कार्यों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अभियंत्रण विभागों को सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील मार्गों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर क्षेत्र में बढ़ती बंदर समस्या के समाधान हेतु वन विभाग एवं नगर पालिका को संयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं

More Stories
हरित यज्ञ अभियान का शुभारम्भ किया
महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
हरेला पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया हरित उत्तराखंड का संदेश