बागेश्वर । बागेश्वर की नवनियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आज पूर्वाह्न में जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने श्री बागनाथ मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचकर जिलाधिकारी बागेश्वर का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।
डीएम ने कार्यभार ग्रहण किया

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान