देहरादून। अल्मोड़ा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी। वर्तमान सत्र 2026-27 से ही इसमें पढ़ाई शुरू होगी।केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बाबत राज्य सरकार को भी पत्र भेजा है। फिलहाल विद्यालय द्वाराहाट के विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में संचालित किया जाएगा। शुरुआत में कक्षा एक से पांच तक स्कूल मंजूर हुआ है। फिलहाल प्रत्येक कक्षा के लिए एक सेक्शन स्वीकृत हुआ है। बाद में छात्र संख्या के अनुसार इसे संशोधित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया।
अल्मोड़ा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी

More Stories
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार