May 26, 2026

आईपीएल 2026- क्वालिफायर में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस में भिड़ंत

आईपीएल 2026- क्वालिफायर में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस में भिड़ंत

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण का आगाज मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-1 मुकाबले से होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में पहुंचने पर होंगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर मिलेगा। दोनों टीमों ने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के दम पर कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि गुजरात टाइटंस ने अपने मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और दमदार बल्लेबाजी से विरोधी टीमों को चुनौती दी। ऐसे में क्वालिफायर-1 में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।