देहरादून। प्रदेशभर में तापमान अधिकांश हिस्सों में तापमान आज 39 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग ने 25 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुल हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 26 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 28 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीतान, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी, वहीं मैदानी जिलों में तापमान शुष्क रहेगा।
पहाड़ी क्षेत्र में बरसेंगे बादल
Oplus_131072

More Stories
पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच
फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार
नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री