गोपेश्वर। गोपेश्वर। चमोली जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज 11 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं पंज प्यारों की अगुआई में तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह पांच बेस कैंप घांघरिया से चलकर हेमकुंड साहिब पहुंचा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा व सीईओ सरदार सेवा सिंह बताया कि परंपरानुसार सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरबार में विराजमान करने के बाद अखंड साहिब पाठ, शबद-कीर्तन, अरदास व हुक्मनामा लिया जाएगा। पहले दिन एक ही अरदास होगी।
श्रद्धालुओं के लिए खुले हेमकुंट साहिब के कपाट

More Stories
दिव्यांग एवं वृद्धजनों का जीवन सरल बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी
बीमार श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा न करने की सलाह दी
उत्तरकाशी पहुंचे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त