गोपेश्वर। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भ्यूंडार घाटी में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब 4 माह तक श्रद्धालु यहां लक्ष्मण जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे। भ्यूंडार घाटी में दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र मंदिर सनातन आस्था के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण जी ने यहां त्रेतायुग में तपस्या की थी। जिसके चलते यह एकमात्र मंदिर है, जहां लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना भगवान श्री राम और सीता माता के बिना की जाती है। कपाट खुलने के मौके पर यहां मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

More Stories
रायपुर-डोईवाला के विद्यालयों की समीक्षा, शिक्षा व्यवस्था को लेकर सीईओ का सख्त संदेश
दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान
मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा