चंपावत। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कनलगांव क्षेत्र में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करते हुए खुद खेत में उतरकर महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई की।डीएम ने हाथ में दरांती पकड़कर महिला कृषकों के साथ गेहूं काटना शुरू किया, जिसे देखकर किसानों में उत्साह देखने को मिला।इस दौरान जिलाधिकारी ने गेहूं फसल की उपज क्षमता और गुणवत्ता का जायजा लिया। कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त करने के उद्देश्य से क्रॉप कटिंग प्रयोग भी कराया गया। डीएम ने कहा कि ऐसे प्रयोगों से फसल उत्पादन का सही आकलन होता है।और किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल पाता है।
जिलाधिकारी ने किया गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण

More Stories
जीत दर्ज कर विकसित उत्तराखंड लक्ष्य की तरफ बढ़ना है : तीरथ
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा