May 11, 2026

बैठक आयोजित

बैठक आयोजित

उत्तरकाशी। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध प्रक्रिया के निर्देश दिए गए। अपूर्ण अभिलेख वाले आवेदक 16 मई तक तहसीलों में पुनः आवेदन दे सकेंगे। उप जिलाधिकारी 18 मई तक आवेदनों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करेंगे, जबकि 20 मई को पुनः बैठक होगी। सरकार की चिकित्सा व शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में श्री जगत सिंह, श्रीमती मुक्ता मिश्र, श्री देवानंद शर्मा, श्री शालिनी नेगी व डॉ बीएस रावत सहित अधिकारी मौजूद रहे।