देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने 11 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। वही 12 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने /ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चल सकती है।
कुछ दिन सूरज के तेवर रहेंगे ढीले

More Stories
नारी सम्मान के महत्व का स्मरण कराता है रक्षाबंधन : धामी
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात