पिथौरागढ़ । जिले के पुरान गांव में आपसी विवाद में पुत्र ने पिता पर हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार पुरान निवासी 50 वर्षीय बिशन राम का 28 वर्षीय बेटे गौरव कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान तैश में आकर बेटे ने पिता पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में बिशन राम घायल हो गए। जिसे उनके भतीजे सूरज कुमार बिशन राम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बिशन राम अपने बड़े बेटे के बच्चों के साथ ऐचोली में किराए के मकान में रहते थे और क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। उनका बड़ा बेटा दिल्ली में है और छोटा बेटा गांव के मकान में रहता है। शुक्रवार को बिशन राम काम के सिलसिले में पुरान गांव में गए थे। काम समाप्त करने के बाद वह अपने छोटे बेटे के कमरे में गए। कोतवाल ने बताया कि भतीजे सूरज कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव कुमार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुत्र बना कुपुत्र, हथौड़ा मारकर की पिता की हत्या
logo

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का जाना हालचाल
हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत