गोपेश्वर। चार धाम यात्रा के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की समस्या के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चार धाम यात्रा की तैयारियों के तहत जिला पूर्ति विभाग, पर्यटन और तहसील के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों और होटल, रेस्टोरेंट संचालकों से यात्रा प्रतिष्ठानों के संचालन में आने वाली संभावित परेशानियों और जनपद को उपलब्ध व्यावसायिक रसोई गैस के कोटे और बाजार की मांग के अनुरूप ईंधन के अन्य विकल्पों की आपूर्ति को लेकर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चार धाम यात्रा को देखते हुए जनपद में व्यावसायिक रसोई गैस की उपलब्धता के अनुरुप वितरण की प्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ईंधन के अन्य विकल्प पिरुल, लकड़ी और पत्थर के कोयले और लकड़ियों की उपलब्धता और वितरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। ताकि यात्रा काल में ईंधन की आपूर्ति के चलते होटल, रेस्टोरेंट और डाबा संचालकों के साथ तीर्थयात्रियों को किस समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने सभी घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से ऑन लाइन बुकिंग के माध्यम से रसोई गैस रिफिल करवाने और प्रशासन की ओर बनाई जा रही व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की है।
प्रशासन ने जनता से की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील

More Stories
हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील