शिविर में 45 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
पौड़ी- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बड़यूण के अंतर्गत पंचायत भवन कस्याली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार वैभव जोशी ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है। जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 288 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत नेगी व अनिल नेगी, जेई जल संस्थान शूरवीर चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल, वन दरोगा दाताराम सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश