बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।निरीक्षण में वेयरहाउस में रखी सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के अंतर्गत पूर्णतः सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया तथा वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, नायब तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मदन आगरी तथा कांग्रेस के प्रतिनिधि ईश्वर पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया

More Stories
जीत दर्ज कर विकसित उत्तराखंड लक्ष्य की तरफ बढ़ना है : तीरथ
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा