उत्तरकाशी। शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पहंुची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। जो अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाल कर यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। मृतकों के नाम तुषार खत्री पुत्र दिनेश (उम्र 25 वर्ष), निवासी- ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी व अजय पुत्र मिजान सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी- ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी बताए जा रहे है।
अनियंत्रित होकर यमुना में गिरी कार, दो युवकों की मौत

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान