देहरादून। विवाह समारोह से लौटते हुए एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई।हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक विवाह समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
कार गंगनहर में गिरी, दो की मौत
logo

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान