February 20, 2026

ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण किया

ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण किया

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखण्ड में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित “जन की सरकार-जन जन के द्वार” अभियान के तहत आज दशोली विकासखण्ड के सैकोट गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार चमोली सुधा डोभाल ने ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण किया। शिविर में 25 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सैकोट में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 275 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान यहां विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से 190 ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में ग्रामीणों की ओर से दर्ज 41 शिकायत दर्ज की गई। जिनमें से 26 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है। यहां समाज कल्याण, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से 28 ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए।