चमोली। पीएम अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आज जनपद में 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक संचालित उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं को सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में 356 केन्द्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान विवेकपूर्ण , शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मनोयोग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी प्रकार की समस्या होने पर उच्च अधिकारियों को अवश्य तत्काल अवगत कराये ताकि समय रहते हुए समस्याओ का समाधान किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्राप्त पेपर पत्र के जो भी बंडल प्राप्त होते हैं उन्हें खोलने में विशेष सावधानी रखने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्र की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण तथा परीक्षा संचालन को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था की बात कही।परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।हाईस्कूल संस्थागत बालकों की संख्या 2432 व बालिकाएं 2320, हाईस्कूल व्यक्तिगत बालकों की संख्या 45 एवं बालिकाएं 17। इस प्रकार हाईस्कूल में कुल बालकों की संख्या 2477 वहीं बालिकाएं 2337 को मिलाकर कुल हाईस्कूल में 4814 परीक्षार्थी है।इण्टरमीडिएट संस्थागत बालकों की संख्या 2080 व बालिकाएं 2201, व्यक्तिगत बालकों की संख्या 86 एवं बालिकाएं 43 इस प्रकार इण्टर में कुल बालकों की संख्या 2166 वहीं बालिकाएं 2244 को मिलाकर कुल 4410 परीक्षार्थी है। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9224 है जिसमें 4643 बालक एवं 4581 बालिकाएं हैं। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह के अलावा केंद्र व्यवस्थापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान
टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज