रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज सायं जिला कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने ट्रेजरी का चार्ज लिया तथा अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण कीं। इस अवसर पर उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को केदारनाथ धाम की संवेदनशीलता एवं आगामी चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अपनी परिणामोन्मुख कार्यशैली, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाते हैं।
विशाल मिश्रा इससे पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में प्रबंध निदेशक के रूप में सेवाएं दीं, जहां पर्यटन अवसंरचना एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। इसके अतिरिक्त वे मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन के रूप में भी कार्यरत रहे, जहां पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूर्व में वे उधमसिंह नगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अल्मोड़ा जनपद में कोसी नदी पुनरुद्धार जैसी परियोजनाओं में उनके नेतृत्व और तकनीकी दृष्टिकोण की विशेष सराहना की गई।
नवनियुक्त डीएम ने कार्यभार संभाला

More Stories
दादियों-नानियों को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : रेखा आर्या
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का भव्य शुभारंभ
राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग कार्यक्रम