देहरादून। शुक्रवार सुबह देहरादून के पॉश इलाके राजपुर क्षेत्र के सिल्वर सिटी जिम के पास जिम की सीढ़ियों से उतर रहेवेक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी शमशान घाट के पास गंदे नाले में एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को नाले से निकाल कर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए कोरोनेशन अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
देहरादून के पाश कालोनी में युवक की हत्या

More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान संबंधी प्रावधानों के अनुपालन के निर्देश