हलद्वानी । पुलिस ने हल्द्वानी के मंडी परिसर में मिले युवक, युवती में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हल्द्वानी में एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने थी। गुरुवार सुबह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में एक युवक और युवती की लाश मिली थी। दोनों के सिर और मुंह को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था। पुलिस द्वारा उनकी छानबीन करने पर दोनों की पहचान शुभम टम्टा (31 ) निवासी अल्मोड़ा और लक्ष्मी पोखरिया (19) निवासी नैनीताल के रूप में की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में चार आरोपितो को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शराब के नशे में युवती के साथ छेड़खानी की, जिसका शुभम ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और तैश में आकर दोनों की हत्या कर दी। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दोनों के सिर पत्थरों से कुचल दिए। हत्या करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
हल्द्वानी के दोहरे हत्याकांड के आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

More Stories
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी
सभी विभाग टीम भावना के कार्य करें