हल्द्वानी। मंडी परिसर के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।दोनों मृतकों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिसर में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचे। साथ ही स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
हल्द्वानी के मंडी परिसर में मिले युवक, युवती के शव

More Stories
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार