देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में भूमि के इष्टतम उपयोग के लिए गठित अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी लैंड पार्सल में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि के इष्टतम उपयोग के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी भी लैंड पार्सल में प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले जिलाधिकारी के अंतर्गत साइट सिलेक्शन कमेटी द्वारा लैंड पार्सल की अवस्थिति के अनुरूप सर्वोत्तम उपयुक्त प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़े लैंड पार्सल में विभिन्न उपयुक्त प्रोजेक्ट्स शुरू किए जा सकते हैं। ऐसे में हॉलिस्टिक प्लान तैयार किया जाए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति द्वारा विभिन्न लैंड पार्सल के लिए पूर्व में लिए गए निर्णय एवं कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधीन बहुत से ऐसे लैंड पार्सल हैं, जिनका किसी भी प्रकार से प्रयोग नहीं हो रहा है अथवा बहुत कम उपयोग हो रहा है, परन्तु वह लैंड पार्सल किसी अन्य विभाग के किसी परियोजना के लिए अत्यधिक उपयुक्त भूमि हो तो विभागों की भूमि हस्तांतरित की जा सकती है। उन्होंने इसके लिए विभागों को हॉलिस्टिक प्लान तैयार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, डॉ. आर. राजेश कुमार, युगल किशोर पंत, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं हरिद्वार और टिहरी के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
अनुशंसा समिति की बैठक आयोजित
logo

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि