देहरादून। प्रमुख वन संरक्षक हॉफ का कार्यभार रंजन मिश्रा ने सोमवार को संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जंगल की आग का नियंत्रण और मानव- वन्यजीव संघर्ष को कम करना है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में भालू के हमलों की घटनाएं अधिक हो रही है, वहां पर दीर्घकालिक उपाय के तहत भालू जिन प्रजातियों के बीज, फल आदि को खाता है, उनकी प्रजातियों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण का काम जुलाई में होता है पर उसकी तैयारी के तहत स्वॉयल वर्क समेत अन्य कार्य होते हैं वह काफी समय पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इन प्रजातियों का 20 प्रतिशत से अधिक रोपण किया जाएगा।
जंगल की आग का नियंत्रण करना प्राथमिकता
logo

More Stories
सभी विभाग टीम भावना के कार्य करें
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य
डालनवाला क्षेत्र में मोटर साइकिल लूट का 24 घंटे में खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार