गोपेश्वर। विकासखंड ज्योर्तिमठ के हिलंग उर्गम मोटर मार्ग पर सलना के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन Uk 11TA 1685 उर्गम से सलूर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम ने तीन घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा। जबकि दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में कन्हैया सिंह(20) पुत्र धीरेन्द्र सिंह, ध्रुव पुत्र कुशाल सिंह निवासी सलूड की मौत हो गई।
खाई में गिरा वाहन, दो की मौत
logo

More Stories
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
रत्तापानी में 70 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिह्नित
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान